पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीखा क्लाइंट हैंडलिंग का सलीका

सीखा क्लाइंट हैंडलिंग का सलीका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिर्फहिसाब-किताब में ही माहिर होना सीए के लिए काफी नहीं होता, उसे व्यवहार कुशल भी होना चाहिए। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया और सिकासा के एक्सपर्ट्स को स्टूडेंट्स को यही सीख देते नजर आए। मौका था ओटीसी प्रोग्राम के समापन समारोह का। सोमवार शाम इसका आयोजन स्टेशन रोड स्थित होटल में किया गया। इस दौरान ट्रेनिंग हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट दिए गए। सीए चेतन तारवानी ने बताया कि इस ट्रेनिंग के बिना कोई भी स्टूडेंट प्रैक्टिकल ट्रेनिंग नहीं कर सकता। ट्रेनिंग में स्टूडेंट्स को पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, बेस्ट कम्यूनिकेशन स्किल्स, और क्लाइंट सैटिस्फेक्शन के गुर सिखाए गए। इस मौके पर आईसीएआई रायपुर ब्रांच के चेयरमेन सीए शशिकांत और इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के राजेश अग्रवाल भी मौजूद रहे।

इन्हेंमिले स्पेशल प्राइज: अभिषेकअग्रवाल, अमन लखीसरानी, दीपक पटेल, कंचन अग्रवाल और कृतिका बिल्लोरे समेत अभिषेक कुमार को अच्छे परफॉर्मेंस के खास तौर पर पुरस्कृत किया गया।

ca student event