आईआईटी जैम की परीक्षा अब होगी ऑनलाइन
आईआईटीसे एमएससी, एमएससी-पीएचडी और डुअल डिग्री कोर्स में एडमिशन के लिए होने वाले ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर एमएससी (जैम) के सभी पेपर इस बार ऑनलाइन होंगे। जैम का फॉरमेट बदल दिया गया है, सभी पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। 8 फरवरी को होने वाले जैम-2015 के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 30 सितंबर है।
ये परीक्षा पहले एमसीए और दो एमटेक प्रोग्राम समेत एमएससी कोर्सों के लिए होती थी। पिछले साल एमसीए और एमटेक के दोनों प्रोग्राम बंद कर दिए गए थे। सत्र 2015-16 के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा में एमएससी, एमएससी-पीएचडी प्रोग्राम के कुल 51 कोर्सों के लिए सात पेपर कराए जाएंगे। 8 फरवरी को 9 से 12 बजे की शिफ्ट में बायोलॉजिकल साइंस, मैथमेटिक्स, फिजिक्स और 2 से 5 बजे की शिफ्ट में बायोटेक्नोलॉजी, केमेस्ट्री, ज्योलॉजी और मैथमेटिकल स्टेटिस्टिक्स का पेपर होगा। हर पेपर में मल्टीपल च्वाइस (चार विकल्प में से एक सही जवाब), मल्टीपल सेलेक्ट (चार विकल्प में से एक से ज्यादा सही जवाब) और न्यूमेरिकल पैटर्न पर ऑब्जेक्टिव सवाल होंगे। एक छात्र अधिकतम दो पेपर की परीक्षा दे सकता है। लड़कियों के लिए आवेदन फीस एक पेपर के लिए 750 रुपए और दो पेपर के लिए 1050 रुपए है। जनरल-ओबीसी छात्रों के लिए 1500 और 2100 रुपए और एससी/एसटी छात्रों के लिए 750 और 1050 रुपए फीस है। परीक्षा देश के 66 शहरों में आयोजित की जाएगी।
education update
खास डेट
रजिस्ट्रेशन:30सितंबर तक
एग्जाम:8फरवरी
रिजल्ट:19मार्च