पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रायपुर आईआईएमके स्

रायपुर आईआईएमके स्

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर आईआईएमके स्टूडेंट्स अब हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के साथ प्रैक्टिकल नॉलेज ले सकेंगे। इसे लेकर आईआईएम और हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) के बीच करार हुआ है। हाल ही में संस्थान के डायरेक्टर प्रो बीएस सहाय और एचसीएल के केडी दीवान ने एमओयू साइन किया। अब आईआईएम के स्टूडेंट्स कंपनी के केस और रिसर्च वर्क में जुड़ सकेंगे। इस समझौते के तहत एचसीएल बेस्ट डॉक्टरल प्रोपोजल के लिए 25 हजार, बेस्ट पीजीपी ( पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम) के लिए 50 हजार और बेस्ट पीजीपी डव्ल्यूई ( पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम फॉर वर्क
रायपुर आईआईएमके स्टूडेंट्स अब हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के साथ प्रैक्टिकल नॉलेज ले सकेंगे। इसे लेकर आईआईएम और हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) के बीच करार हुआ है। हाल ही में संस्थान के डायरेक्टर प्रो बीएस सहाय और एचसीएल के केडी दीवान ने एमओयू साइन किया। अब आईआईएम के स्टूडेंट्स कंपनी के केस और रिसर्च वर्क में जुड़ सकेंगे। इस समझौते के तहत एचसीएल बेस्ट डॉक्टरल प्रोपोजल के लिए 25 हजार, बेस्ट पीजीपी ( पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम) के लिए 50 हजार और बेस्ट पीजीपी डव्ल्यूई ( पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम फॉर वर्किंग एग्जीक्यूटिव) के लिए रिसर्चर्स को 50 हजार रुपए का पुरस्कार भी दिया जाएगा। रिसर्च वर्क में मैनेजमेंट के साथ ही समाज की वर्तमान जरूरतों से संबंधित मुद्दों पर फोकस किया जाएगा। एमओयू साइन करने के मौके पर आईआईएम फैकल्टी और स्टूडेंट भी मौजूद रहे।

आईआईएम स्टूडेंट्स को रिसर्च वर्क के साथ 50 हजार इनाम भी मिलेगा