- Hindi News
- बिलासपुर की महिला वकील ने सुप्रीम कोर्ट में की खुदकुशी की कोशिश
बिलासपुर की महिला वकील ने सुप्रीम कोर्ट में की खुदकुशी की कोशिश
अभी सुप्रीम कोर्ट से आॅफिशियल तौर पर किसी तरह का जवाब नहीं मांगा गया है, लेकिन विभाग की ओर से जवाब तैयार कर लिया गया है। महिला ने पुलिस पर गलत कार्रवाई का आरोप लगाया है, यह गलत है। मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी और विशेषज्ञों ने जांच भी की थी।\\\'\\\' -बद्रीनारायणमीणा, एसपी,बिलासपुर
2001 में शादी, 2002 में तलाक
महिलाका मायका बेमेतरा में है। उसकी शादी वर्ष 2001 में रायपुर के पुरानी बस्ती के युवक से हुई थी। इस मामले के आरोपी राजकुमार ने ही मध्यस्थता कर उनकी शादी तय करवाई थी। लगातार विवादों के चलते 16 जुलाई 2002 को पति-प|ी के बीच तलाक हो गया था। दोनों का मामला बिलासपुर के कुटुंब न्यायालय में चला।
यह है महिला का आरोप
{डॉक्टर की रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई।
{ फॉरेंसिक साइंस लैब की जांच में महिला के कपड़ों पर मानव शुक्राणु नहीं मिले।
{ घटना की रात सभी आरोपी अलग-अलग जगहों पर थे।
{ आरोपियों में से जेठ उसके बेटे की लोकेशन रायपुर में मिली, जबकि तीसरा आरोपी घटना की रात अस्पताल में भर्ती था।
35 वर्षीय महिला वकील के अनुसार उसके जेठ राकेश श्रीवास्तव, जेठ के बेटे अंशुल और जेठ के मित्र राजकुमार शर्मा ने 28 नवंबर 2013 की रात घर में घुसकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। ये रायपुर के पुरानी बस्ती में रहते हैं। जेठ की किराने की दुकान है। 29 नवंबर की शाम साढ़े चार बजे महिला ने इसकी रिपोर्ट बिलासपुर के सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई। लेकिन अब तक उसे न्याय नहीं मिला।
रायपुर के हैं सभी आरोपी, जांच में नहीं हुई दुष्कर्म की पुष्टि
भास्करन्यूज | बिलासपुर/नई दिल्ली
बिलासपुरकी एक महिला वकील ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट परिसर में फिनाइल पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की। महिला का आरोप है कि उसके जेठ, जेठ का बेटा और एक अन्य ने पिछले साल उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत उसने कोर्ट को पत्र लिखकर की, लेकिन उसे न्याय नहीं मिल पाया है।
अफरातफरी के बीच चीफ जस्टिस ने उसे डिस्पेंसरी ले जाने का निर्देश दिया। साथ ही मामले का खुद संज्ञान लेते हुए इसे मंगलवार की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया। महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि जांच में दुष्कर्म साबित नहीं हुआ है। महिला वकील बिलासपुर के तिलक नगर में किराए के मकान में