पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी
रायपुर | बिलासपुरसे पुणे के मध्य एक साप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन शुरू की जा रही है। यह ट्रेन बिलासपुर से दिनांक 30 सितंबर (मंगलवार) को एवं पुणे से 1 अक्टूबर (बुधवार) को रवाना होगी। बिलासपुर-पुणे का समय रायपुर में दोपहर 2.05 बजे है। इसी तरह पुणे से बिलासपुर तक आने वाली ट्रेन रायपुर में सुबह 10.05 बजे पहुंचेगी।