सिस्टम कमजोर, बारिश के आसार
रायपुर| बंगालकी खाड़ी में बना सिस्टम कमजोर होने के कारण अब राज्य में कुछ दिनों तक भारी बारिश नहीं होगी। सिर्फ हल्की से मध्यम या गरज-चमक पड़ने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में राज्य के ज्यादातर हिस्से में 50 मिलीमीटर या उससे भी कम बारिश हुई। राजधानी रायपुर में सोमवार को मौसम खुला रहा और तेज धूप निकली। पारा 34 डिग्री के करीब पहुंच गया। यहां दिनभर बारिश नहीं हुई। दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, पेंड्रारोड और अंबिकापुर में दिन में बारिश नहीं हुई। जगदलपुर में भी एक मिलीमीटर से कुछ कम बारिश दर्ज की गई। इधर, पिछले 24 घंटे में बलौदा में 50, बिलासपुर में 20 मिलीमीटर के आसपास बारिश हुई।
पामगढ़, बेमेतरा में 30, लालपुर मौसम केंद्र के सहायक मौसम विज्ञानी जेके इंगले के अनुसार सिस्टम कमजोर हो गया है।
फिर भी हवा में नमी होने के कारण स्थानीय प्रभाव से हल्की बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।