पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पैसे लेकर घर में बना रहे थे आधार कार्ड

पैसे लेकर घर में बना रहे थे आधार कार्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| गुढियारीके तिलकनगर क्षेत्र में आधार कार्ड बनाने के लिए कतार में लगे लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। उनका कहना है कि वे सुबह से शिविर में लाइन में लगे थे और आधार बनाने वाले ऑपरेटर पैसा लेकर कुछ प्रभावशील लोगों के यहां घर पहुंच सेवा दे रहे थे। मोहल्ले के लोगों ने एक ठेकेदार के घर में आधार कार्ड बना रहे दो ऑपरेटर को पकड़ा।

इसकी शिकायत भी पुलिस के पास की गई है। मामला गरमाता देख जिम्मेदारों ने दोनों ऑपरेटरों को हटा दिया। पुलिस के मुताबिक गुढियारी क्षेत्र के पूर्व पार्षद कुमार मेनन सहित तिलक नगर के रहवासियों ने लिखित शिकायत की। श्री कुमार मेनन ने बताया कि कैंप में तैनात ऑपरेटर आम जनता को घंटों इंतजार करवाकर पैसे लेकर बड़े और प्रभावशील लोगों के घरों में मशीन ले जाकर उनके परिवार के सदस्यों का पंजीयन कर रहे हैं। इसकी शिकायत पर सोमवार की सुबह 10 बजे के आसपास तिलक नगर में रहने वाले एक इंडस्ट्रियल ठेकेदार के घर कैंप के ऑपरेटर ईश्वर पटेल और गुंडु राव लैपटॉप और बायोमैट्रिक मशीन के साथ मिले। इस पर लोगों ने नाराजगी जताते हुए दोनों ऑपरेटरों को पकड़कर थाने लेकर आए। इसकी शिकायत जब पंजीयन करने वाले ठेका कंपनी को मिली तो उन्होंने दोनों ऑपरेटरों को हटा दिया। रहवासियों की तरफ से गुढियारी पुलिस से शिकायत की गई है।