बांस गीद में लोक गाथाओं का गायन
रायपुर | प्रदेशभरसे पहुंचे लोक गायकों ने राज्य की लोक गाथाओं पर संगीतमय प्रस्तुति दी। मौका था गुड़ी चउंरा सांस्कृतिक संस्था की ओर से आयोजित बांस गीद समारोह का। 20 और 21 सितंबर को शहर में संपन्न हुए इस समारोह में गायकों ने प्रदेश की लोक गाथाओं का संगीतमय बखान किया। चंद्रशेखर चकोर ने बताया कि लोक कलाकारों ने सुशील भोले द्वारा लिखित पुस्तक भोले के गोले का विमोचन भी किया।