कीमतों पर एक नजर
त्योहारी सीजन में बढ़ी खाद्य तेलों की मांग
मांग के बावजूद शक्कर के भाव गिरे
त्योहारके नजदीक आते ही महीनों से सुस्त पड़े खाद्य तेलों की मांग एक बार फिर से बढ़ने लगी है। मांग बढ़ने के साथ ही कीमतों में तेजी का रूख है। पिछले एक सप्ताह के दौरान खाद्य तेलों के भाव में 5 से 60 रुपए तक की तेजी दर्ज की गई है।
तेजी वाले तेलों में फल्लीतेल राजमोती, पामोलिन रिफाइंड, सोयाबीन रिफाइंड, राइसब्रान, सरसों तेल आैर वनस्पति शामिल है। इसके विपरित रिफांड गोल्ड लाइन में 15 रुपए की नरमी आैर रायल हेरिटेज में के भाव में स्थिरता दर्ज की। कारोबािरयों के अनुसार आने वाले िदनों में तेलों के भाव में आैर करेक्शन देखने को िमल सकता है। दीपावली तक कीमतों में तेजी का माहौल बना रहेगा। अन्य खाद्य पदार्थों के भाव में किसी तरह की हलचल नहीं देखी जा रही है। आटा कट्टा 950, मैदा 1020 आैर बेसन(50 किलो) 2950 रुपए पर काफी लंबे समय से बने हुए हैं।
त्योहारी सीजन के लगते ही बाजार में शक्कर की मांग में तेजी आई है। हालाकि कुछ दिन पहले शक्कर के भाव में 30 रुपए प्रति क्विंटल की की तेजी दर्ज की गई थी आैर यह 3180 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया था। शक्कर फिलहाल 40 रुपए की नरमी के साथ 3140 रुपए प्रति क्विंटल के भाव बिक रहा है। बीते सप्ताह से शक्कर 33 से 35 रुपए प्रति किलो के भाव पर बना हुआ है।
खाद्य तेल पुराना भाव नया भाव अंतर
फल्लीतेलराजमोती 1480 1500 20
पामोलिनरिफाइंड 920 930 10
सोयाबीनरिफाइंड 1060-1100 1065-1100 5
राइसब्रान975-1040 975-1050 10
सरसोंतेल 1150-1360 1180-1420 30-60
वनस्पति870-950 890-960 20-10