पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम के पानी से फैली बीमारी, जांच में क्लोरीन कम

निगम के पानी से फैली बीमारी, जांच में क्लोरीन कम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैजनाथपारामें ठप सफाई सिस्टम ने आखिरकार बीमारी फैला दी। नालियां जाम होने के कारण पाइप कई लाइन एक-एक महीने से गंदे पानी में डूबी है। पीलिया फैलने का खुलासा होने के बाद सोमवार को निगम की जल विभाग की टीम ने बैजनाथपारा के कुछ नल के पानी का सैंपल लेकर ऑन स्पाट क्लोरीन की जांच की। एक नल से सप्लाई हो रहे पानी में क्लोरीन की मात्रा कम मिली। उसके सैंपल को लेबोरेटरी में जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद खुलासा होगा कि उसमें कौन-कौन से बैक्टीरिया घुले हैं।

माना जा रहा है कि पाइप लाइन लीकेज होने के कारण पानी में नाली का गंदा पानी घुल रहा है। उसी वजह से एक नल से सप्लाई हो रहे पानी में क्लोरीन की मात्रा कम निकली। मंगलवार को भी कुछ इलाके के पानी का सैंपल लेकर जांच की जाएगी। निगम की टीम सोमवार को जब घर-घर से पानी का सैंपल कलेक्ट कर रही थी तब कई लोगों ने मटमैला पानी आने की शिकायत की। अफसरों और तकनीशियनों की टीम ने उन्हें समझाया कि पीलापन नदी का पानी होने के कारण है।

दिनभर चला सफाई अभियान

पीलियाफैलने के बाद सोमवार को सुबह निगम की टीम हरकत में आई और दिनभर सफाई अभियान चलाया गया। अफसर खुद सफाई अमले के साथ थे। इस दौरान ऐसी-ऐसी नालियों की सफाई की गई जहां एक-एक महीने से कचरा जाम था। दो-दो फुट गहरी नालियां कचरे से भर गई थीं। उन सभी की सफाई की गई। कुछ नालियां तो ऐसी थीं कि उन्हें पूरी तरह साफ नहीं किया जा सका।

शास्त्री बाजार के सामने की सड़क, एक महिने बाद हुई सोमवार को सफाई।

08 दिसंबर को प्रकाशित खबर।

ȤæòÜô¥Â

ÖæS·¤ÚU