- Hindi News
- राशन में गड़बड़ी, 15 लोगों की अग्रिम जमानत खारिज
राशन में गड़बड़ी, 15 लोगों की अग्रिम जमानत खारिज
रायपुर | चपरीदराशन दुकान में गड़बड़ी करने वाले पंचों और सरपंचों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। चपरीद राशन दुकान में गड़बड़ी करने वाले वहां के पंचायत के दो पूर्व सरपंच, उपसरपंच सहित दस पंच और तीन पंच पतियों के खिलाफ आरंग थाने में जिला सहायक खाद्य अधिकारी संजय दुबे ने एफआईआर दर्ज कराई थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए इन सभी लोगों ने अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी। जमानत खारिज होने के बाद अब इनकी गिरफ्तारी की संभावना और बढ़ गई है।