राहुल गांधी को बताई युकांइयों की मांगें
रायपुर| दिल्लीमें पिछले दिनों युवा कांग्रेस का अधिवेशन संपन्न हुआ। इसमें शामिल होने गए छत्तीसगढ़ के पूर्व युकां नेताओं ने राहुल गांधी से मुलाकात की और उन्हें राज्य के युकांइयों की मांगें बताईं। युवक कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक नितिन भंसाली ने राहुल गांधी से पूर्व युकांइयों को प्रदेश कांग्रेस में जगह दिलवाने की मांग की। साथ ही निकाय चुनाव में भी युवाओं को महत्व देने को कहा।