- Hindi News
- करोड़ों के दस टेंडर एक को ही िदए : कांग्रेस
करोड़ों के दस टेंडर एक को ही िदए : कांग्रेस
रायपुर|कांग्रेस नेलोक निर्माण विभाग में 940 करोड़ रुपए का टेंडर एक ही ठेकेदार को देने का आरोप लगाया है। प्रदेश प्रवक्ता राजेश बिस्सा ने कहा कि एशियन डेवलपमेंट बैंक फंड से बनने वाली 17 सड़कों के ठेकों में भारी अनियमितता बरती गई है। पीडब्ल्यूडी द्वारा भाजपा से जुड़े ठेकेदारों को मनमानी दरों पर ठेका देने की कोशिश की जा रही है। इसमें 940 करोड़ रुपए के दस पैकेजों में महज एक ही ठेकेदार बचे हैं वहीं चार पैकेजों में तो सभी ठेकेदारों को डिसक्वालीफाई कर दिया गया है।
यही कारण है कि टेंडर 19 मई 2014 को खोली जानी चाहिए थी लेकिन वे अक्टूबर 2014 में खोले गई।
वह भी विभिन्न अनियमितताओं के कारण फाइनल नहीं की जा पा रही हैं। शासन की इस लेट लतीफी के कारण एडीबी को लगभग 75 लाख रुपए प्रतिदिन के हिसाब से ब्याज चुकाना पड़ रहा है। बिस्सा ने कहा की कहा की ठेकेदारों ने अप्रैल 2014 में जब टेंडर भरा था तब रिफाइनरी में डामर की दरें 41500 रुपए टन थी और आज डामर की दरें घटकर 37900 रुपये टन हो गई है। इस प्रकार से डामर की दरों में 9 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। अगर आज फिर से टेंडर बुलाए जाते हैं तो शासन को इसमें 100 करोड़ की बचत होगी।