तीन अफसरों को आईपीएस अवार्ड
रायपुर| राज्यपुलिस सेवा के तीन अफसरों को आईपीएस कैडर प्रदान किया गया है। इनमें कमलोचन कश्यप, मिलना कुर्रे और के एल ध्रुव शामिल है। शासन ने पिछले दिनों ही केंद्र को इनके नामों का प्रस्ताव भेजा था, जिसे केंद्र ने मंजूरी दे दी है। आईपीएस कैडर में पदोन्नति को लेकर पिछले दिनों ही दिल्ली में डीपीसी की गई थी। जिसमें प्रदेश के मुख्य सचिव विवेक ढांड और डीजीपी एएन उपाध्याय ने हिस्सा लिया था।