पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रायपुर. राज्यमें फिजियोथैरेपी काउंसिल के गठन की मांग को लेकर

रायपुर. राज्यमें फिजियोथैरेपी काउंसिल के गठन की मांग को लेकर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. राज्यमें फिजियोथैरेपी काउंसिल के गठन की मांग को लेकर फिजियोथैरेपी छात्र-छात्राओं का आंदोलन सोमवार को भी जारी रहा। 7 दिसंबर से अनशन पर बैठी छात्राओं में से चार की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बूढ़ातालाब स्थित धरना स्थल पर फिजियोथैरेपी के छात्र-छात्राओं का आंदोलन 1 दिसंबर से चल रहा है। इसमें से कई छात्र-छात्राएं अब अनशन पर बैठ गए हैं। छात्र-छात्राओं का कहना है कि मांगे पूरी नहीं होगी तब तक अनशन जारी रहेगा।

गौरतलब है छत्तीसगढ़ एसोसिएशन ऑफ फिजियोथैरेपिस्ट के बैनर तले यह प्रदर्शन हो रहा है।

संगठन के लोगों बताया कि राज्य निर्माण के 14 साल हो गए, तब से काउंसिल के गठन की मांग की जा रही है। 2012 में इसके लिए धरना-प्रदर्शन भी हुआ था, तब शासन की ओर से आश्वासन दिया गया था कि काउंसिल का गठन जल्द किया जाएगा। लेकिन दो साल बाद भी शासन से कोई ठोस पहल नहीं की गई है। काउंसिल के नहीं होने से प्रदेश के हजारों फिजियोथैरेपिस्ट बेरोजगार हैं। इसी तरह पीएससी से भर्ती में पैरामेडिकल पंजीयन की अनिवार्यता खत्म करने की मांग भी की जा रही है।

अनशन पर बैठी छात्राओं की हालत बिगड़ी