गोदड़ीवाला धाम में बर्सी महोत्सव शुरू
रायपुर| बाबागेलाराम के जयकारों के बीच सोमवार को गोदड़ीवाला धाम में बाबा गेलाराम के तीन दिवसीय बर्सी की शुरुआत हुई। अम्मा मीरा देवी के मार्गदर्शन में शुरू हुए इस महोत्सव में मंगलवार को देशभर के संतों का समागम होगा। पहले दिन हवन-पूजन हुआ। धाम के सेवादारी अमर गिदवानी, राम खूबचंदानी, हरि इसरानी, अनिल थोरानी ने बताया कि मंगलवार को सुबह 11 बजे झूलेलाल का बहाराणा साहिब और शोभायात्रा निकलेगी।
आजहड्डी रोग निदान शिविर: निशुल्कहड्डी रोग निदान शिविर का आयोजन मंगलवार को धाम में किया जा रहा है। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आर्थोपेडिक विशेषज्ञ हड्डी रोगों की जांच करेंगे।