एक हफ्ते बाद दिखा असर
नया आलू थोक में 1500 रुपए क्विंटल आैर चिल्हर में 20 रुपए किलाे के स्तर पर
गिरावट के साथ खुली थोक मंडी
स्थानीयबाजार में आलू के पर्याप्त आवक से इसके थोक चिल्हर भाव में लगातार गिरावट का रूख बना है। नए कारोबारी सप्ताह के पहले दिन भी थोक मंडी में आलू के भाव गिरावट के साथ खुले। सोमवार को यहां आलू 100 रुपए की नरमी के साथ 1400 से 1500 रुपए प्रति क्विंटल के भाव बोला गया। चिल्हर बाजार में यह 20 रुपए प्रति किलो के भाव बिका। पिछलेे सप्ताह थोक में यह 1500 से 1600 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर था। इसी तरह पुराना आलू पिछले एक सप्ताह से 1900-2000 रुपए प्रति क्विंटल पर कायम है। आलू-प्याज के थोक कारोबारियों के अनुसार आलू के आने की रफ्तार जोर पकड़ने लगी है। इस माह के शुरूआत से ही पर्याप्त मात्रा में आलू की आवक शुरु हो गई है। स्थानीय बाजार में उत्तरप्रदेश तथा पंजाब से नए आलू की आपूर्ति हो रही है। पुराना आलू अभी भी काफी कम मात्रा में पश्चिम बंगाल से रही है। कारोबारियों के अनुसार आल ूके भाव में आैर गिरावट सकती है। प्याज पिछले कई सप्ताह से अपने पुराने भाव 1500 से 1600 रुपए प्रति क्विंटल आैर 25 रुपए प्रति किलो पर स्थिर है।
लंबे समय के बाद उपभोक्ताआें को अब महंगे आलू से छूटकारा मिलने वाला है। अनुमान के मुताबिक नए कारोबारी सप्ताह से आलू के थोक भाव में गिरावट दर्ज की गई है क्योंकि आलू-प्याज के थोक मंडी में सोमवार से नए आलू की आवक शुरू हो गई है। स्थानीय मंडी में नए आलू की थोक कीमत 1700 से 1800 रुपए प्रति क्विंटल बोली गई, चिल्हर में यह 25 रुपए किलो के भाव बिकी।
आलू-प्याज के थोक कारोबारियों के अनुसार आलू के आने की रफ्तार जोर पकड़ने लगी है। आने वाले दिनों में आलू की आपूर्ति काफी अधिक मात्रा में होने लगेगी। सोमवार को पंजाब आैर उत्तरप्रदेश से लगभग 7 से 8 ट्रक नए आलू रायपुर पहुंचा। इसके अलावा पहले की तरह पश्चिम बंगाल से भी 2 से 3 ट्रक आलू की आवक हुई। अब राजधानी में पर्याप्त मात्रा में आलू पहुंच रहा है। काफी लंबे समय से आलू 2200 से 2300 रुपए प्रति क्विंटल आैर 28 से 30 रुपए प्रति किलो के भाव पर बिक रहा था।
सोमवार को पुराने आलू के भाव में भी 300 रुपए की गिरावट दर्ज की गई आैर यह 2000 रु