- Hindi News
- सरकारी और निजी कृषि कालेजों में 150 सीटें बढ़ाने की तैयारी
सरकारी और निजी कृषि कालेजों में 150 सीटें बढ़ाने की तैयारी
कृषिउद्यानिकी संकाय की सीटें अगले सत्र में दस फीसदी बढ़ेंगी। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय स्नातक स्तरीय कोर्स में सीटें बढ़ाने की तैयारी शउरू कर दी। एग्रीकल्चर में छात्रों को लगातार बढ़ते रुझान को देखते हुए निजी कृषि कालेज भी बढ़ाए जा सकते हैं। बोर्ड की जनवरी में होने वाली बोर्ड की बैठक में इसपर फैसला होगा। इंदिरा गांधी कृषि विवि से संबद्ध 13 निजी और 14 शासकीय कृषि उद्यानिकी कॉलेज हैं। यहां करीब 1450 सीटें हैं। इसके मुकाबले हर साल 30 हजार से ज्यादा छात्र पीएटी में शामिल होते हैं। पिछले साल इनकी संख्या बहुत ज्यादा थी, करीब 39000 छात्रों ने पीएटी दिया था। छात्र ज्यादा और सीटें कम होने से हर बार सीटें बढ़ाने की मांग उठती रही है। कृषि विवि से संबद्ध 13 कृषि उद्यानिकी कॉलेज हैं। वर्तमान समय में इन कॉलेजों में 48-48 सीटें हैं। इसमें 41 पर काउंसिलिंग के माध्यम प्रवेश दिया जाता है और 7 सीटें मैनेजमेंट कोटे की हैं।
कॉलेजों की सीटों में भी इजाफा हो सकता है। विवि के अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित मापदंड में आने वाले कॉलेजों की भी सीटें बढ़ेंगी।