- Hindi News
- पुरानी बस्ती में चौक पर, लाखेनगर में मंदिर के बाहर लगे कैमरे
पुरानी बस्ती में चौक पर, लाखेनगर में मंदिर के बाहर लगे कैमरे
राजधानीमें लगातार चोरियां और दिनदहाड़े सड़कों पर उठाईगिरी तथा चेन लूट से परेशान लोगों ने कालोनियों और मोहल्लों में सुरक्षा के इंतजाम खुद करना शुरू कर दिए हैं।
मंगलवार को पुरानी बस्ती चौक पर लोगों ने मिलकर सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया। इसी तरह, लाखेनगर के लोगों ने मंदिर के बाहर कैमरा लगाकर आने-जाने वालों पर नजर रखने की पहल कर दी है। पिछले एक महीने के दौरान राजधानी में दिनदहाड़े हुई बड़ी चोरियों से कालोनियों, खासकर आउटर के रेसिडेंशियल एरिया में खासी दहशत है। समता कालोनी में पिछले हफ्ते हुई एक करोड़ रुपए की चोरी में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से दो दिन में आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरी रकम बरामद कर ली थी। इसके बाद से ही लगभग सभी जगह लोगों ने अपनी सुरक्षा के इंतजाम खुद शुरू कर दिए हैं। समता कॉलोनी, प्रियदर्शिनी नगर, वल्लभ नगर सहित अन्य रहवासी और व्यवसायिक एरिया में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। मंगलवार को पुरानी बस्ती में कायस्थपारा के चौक पर लोगों ने संदिग्धों पर नजर रखने के लिए चारों दिशाओं में कैमरा लगा दिया है। इसी तरह, लाखेनगर स्थित नया सांई मंदिर के पास बाहर चार कैमरे इस तरह लगाए गए हैं कि यह पूरे मोहल्ले की सभी गलियों पर सीधी नजर रखेंगे। यही नहीं, अवंति विहार तथा मोवा के कुछ रहवासी इलाकों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की खबर है।
पुरानी बस्ती के कायस्थपारा चौक के रहवासी कैमरे लगवा रहे हंै।
चार बस्तियां होंगी कवर
पुरानीबस्ती कायस्थपारा चौक में रहने वाले अमित अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, मनोज अग्रवाल और अनुराग अग्रवाल ने मिलकर चौराहे पर चारों दिशाओं में चार सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। कैमरे इस तरह लगाए गए हैं कि सभी ओर से आने-जाने वालों पर आसानी से नजर रखी जा सकेगी। भास्कर टीम ने मौके पर जाकर कैमरों का एरिया चेक किया। इन कैमरों से बनियापारा, ठाकुरपारा, लिली चौक तथा दानीपारा इलाके को कवर किया जा सकता है। आगे की गलियों में भी कैमरे लगाए जाएंगे।
पूरी गली पर नजर
लाखेनगरमें पहलदवा तालाब स्थित नया सांईं मंदिर परिसर में पहले से 12 सीसीटीवी कैमरा लगे हैं। अब यहां रहने वाले गोवर्धन शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने मंदिर परिसर के बाहर चारों दिशा में चार कैमरे लगवाए हैं। इस कैमरे से गांधी नगर, हनुमान नगर, चंद्रशेखर नगर, लाखेनगर चौक और कुशालपुर जाने वाले रोड पर नजर