- Hindi News
- बैजनाथपारा में पीलिया हेल्थ कमिश्नर सस्पेंड
बैजनाथपारा में पीलिया हेल्थ कमिश्नर सस्पेंड
रायपुर | बैजनाथपारामें पीलिया फैलने के मामले में आखिरकर निगम ने कड़ी कार्रवाई कर दी है। बीमारी फैलने के लिए ठप सफाई सिस्टम को जिम्मेदार मानते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। वार्ड में सफाई की कमान संभाल रहे अफसरों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। जोन सात के जोनल हेल्थ अफसर डा. राधेश्याम अग्रवाल के निलंबन के आदेश कमिश्नर अवनीश कुमार शरण ने जारी किए। उन्होंने खुद कमिश्नर मंगलवार को चार जोन के कामकाज की समीक्षा की। उसके बाद उन्हें यह स्पष्ट हो गया कि निगम की लापरवाही के कारण बैजनाथपारा में पीलिया फैला था। कार्रवाई करने के साथ ही उन्होंने सभी जोन कमिश्नर को हिदायत दी है कि हर हाल में सफाई होनी चाहिए। बाजार विभाग के अफसरों से कहा कि दुकानदारों को नोटिस देकर डस्टबिन रखने के लिए लगातार दबाव बनाया जाए। सड़क पर दुकानों की गंदगी नहीं आनी चाहिए।
दुकानों के सामने अवैध रूप से बने पाटों को तोड़कर सफाई की जाए। जाम पड़ी नालियों के मुंह खोलने के लिए भी कहा गया।