- Hindi News
- डस्टबिन नहीं, 8 हजार को नोटिस 3 हजार ने नोटिस मिलते ही रखा
डस्टबिन नहीं, 8 हजार को नोटिस 3 हजार ने नोटिस मिलते ही रखा
रायपुर | बाजारविभाग के अमले ने मंगलवार को शहर के 8500 नए दुकानदारों को डस्टबिन नहीं रखने पर नोटिस दिया। नोटिस मिलने के तत्काल बाद 3 हजार दुकानदारों ने अपनी दुकान में डस्टबिन रख लिया। बाजार विभाग के डिप्टी कमिश्नर लवकुश सिंगरौल ने बताया कि शहर के सभी जोन से आज नोटिस जारी हुआ। ये नोटिस हर ठेले और गुमटियों को दिया गया। जिन दुकानदारों ने डस्टबिन नहीं रखा था। उन्हें हफ्ते भर का वक्त दिया गया है। ताकि वे अपनी दुकान में डस्टबिन रख लें। नहीं रखने पर जुर्माना किया जाएगा।