एलएलबी भाग-1 के नतीजे घोषित
रायपुर | पं.रविशंकरशुक्ल विश्वविद्यालय ने सोमवार को एलएलबी भाग-1 के दूसरे सेमेस्टर का परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा में 412 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें 199 पास हुए हैं। 210 छात्र फेल घोषित किए गए हैं। परीक्षा का परिणाम 48.30 फीसदी रहा। विवि के अनुसार एलएलबी के अन्य नतीजे भी जल्द जारी होंगे।