सहायक अभियंता की परीक्षा अब 11 जनवरी को
रायपुर | गृहनिर्माण मंडल में सहायक अभियंता (सिविल) एवं उप अभियंता (सिविल) की भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा तिथि ममें बदलाव किया गया है। व्यापमं की ओर से ली जाने वाली यह परीक्षा अब 11 जनवरी को होगी। पहले यह 28 दिसंबर को होने वाली थी। प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव की वजह से यह बदलाव किया गया है। वहीं दूसरी ओर सहायक अभियंता उप अभियंता ( विद्युत ) की परीक्षा पूर्व निर्धारित तिथि 21 दिसंबर को ही होगी।