- Hindi News
- पचास हजार मामले पेंडिंग, लोक अदालत में निपटे 4 हजार केस
पचास हजार मामले पेंडिंग, लोक अदालत में निपटे 4 हजार केस
रायपुर | रायपुरजिले की सेशन अदालतों में लंबित लगभग पचास हजार में से नेशनल लोक अदालत में चार हजार मामलों का निराकरण हुआ है। कोर्ट में लंबित प्रकरणों के निबटारे के लिए लगाए जाने वाले लोक अदालतों में कोर्ट से बाहर के मामले ज्यादा निबट रहे हैं। रायपुर कचहरी में क्रिमिनल, जमीन-जायदाद, अपील, पुनर्विचार आदि के लगभग 50 हजार मामले लंबित हैं। कई मामले बरसों से कोर्ट में चल रहे हैं। छोटे अपराध और तीन साल तक की सजा वाले अपराधों में समझौते के जरिए निराकरण का प्रावधान है। रविवार को लगी नेशनल लोक अदालत में मनरेगा के तहत मजदूरो को भुगतान तथा बिजली बिल भुगतान से संबंधित मामलों का बड़ी संख्या में निराकरण हुआ। बैंक, सिविल, रेलवे, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना और ट्रैफिक चालान के केस भी इसमें निपटे। इसके अलावा, 3819 ऐसे मामलों का निराकरण हुआ, जो अदालतों में लंबित हैं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव उमेश चौहान ने कहा कि नेशनल लोक अदालत में ज्यादातर मामले कोर्ट के बाहर के ही हैं। फिर भी इसमें ज्यादातर ऐसे मामले शामिल हुए हैं, जो आम लोगों से जुड़े हैं।