पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिर पॉश कालोनी के मकान का ताला टूटा

फिर पॉश कालोनी के मकान का ताला टूटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूनेमकान में सेंधमारी करने वाले मेरठ के शातिर गिरोह के पकड़े जाने के बाद भी ताले टूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा है। मौके की ताक में घूम रहे चोर मकान के बाहर ताला देखते ही सेंध लगा रहे हैं। मंगलवार को एनआईटी के प्रोफेसर डा. राजेश त्रिपाठी के डुप्लेक्स मकान में चोरों ने सेंध मारी की और 70 हजार नकद सहित पांच लाख के जेवर चुराकर ले गए। घर पर कोई नहीं था। प्रोफेसर और उनकी प|ी दोनों ड्यूटी पर गए थे। शाम को लौटने के बाद उन्हें चोरी की जानकारी हुई।

कबीर नगर के गोल चौक के पास रहने वाले एनआईटी प्रोफेसर डॉ. राजेश त्रिपाठी ने बताया मंगलवार की सुबह नौ बजे उनकी प|ी भिलाई के लिए निकली और वे सुबह 10 बजे कॉलेज के लिए। रोजाना की तरह शाम को लगभग साढ़े सात बजे तक उनकी प|ी पहले घर पहुंची। ड्राइवर ने मकान का दरवाजा खोला। प|ी ने भीतर जाकर देखा कि अंदर का सामान पूरा बिखरा हुआ है। डुप्लेक्स मकान के ऊपरी मंजिल में जाने पर पता चला कि वहां का दरवाजा टूटा है और आलमारी में रखा सामान बिखरा पड़ा है। प्रोफेसर ने बताया कि घर में 70 हजार रुपए नगद रखा था, वह चोरी हो गया। इसके साथ प|ी और उनकी कुछ हीरे और सोने की ज्वेलरी के साथ उनकी मां के पुराने गहने भी पार हो गए थे। चोरी हुए गहने की कीमत पांच लाख रुपए से ऊपर की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम के साथ फारेंसिक की टीम मुआयना करने पहुंची। पड़ताल में पाया गया कि चोर मकान में पीछे की लगी पाइप के सहारे ऊपरी मंजिल में पर पहुंचे। वहां दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया।



पुलिस का मानना है कि चोरों को पता था कि प्रोफेसर और उनकी प|ी सुबह से शाम तक घर में नहीं रहते हैं। उनके बच्चे बाहर पढ़ रहे हैं। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

इस तरह सामान बिखराकर भागे चोर।