- Hindi News
- बैंक के लिए निकला क्लर्क 44 लाख रुपए लेकर भागा
बैंक के लिए निकला क्लर्क 44 लाख रुपए लेकर भागा
सरियाकारोबारी फर्म का अकाउंटेंट बैंक में जमा करने के लिए 44 लाख रुपए लेकर निकला और फरार हो गया। कारोबारी ने तीन दिन तक उसकी सभी जगह तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद उसके खिलाफ मंगलवार को सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पुलिस ने बताया कि सिविल लाइंस इलाके में श्रीराम एंटरप्राइजेस के अकाउंटेंट लोकनाथ चटर्जी के खिलाफ 44 लाख रुपए लेकर फरार होने की रिपोर्ट लिखाई है। सरिया का कारोबार करनेवाली इस फर्म का संचालक सुमित गुप्ता भी हुगली का निवासी है। गुप्ता ने बताया कि अकाउंटेंट चक्रवर्ती भी उन्हीं के इलाके का था, इसलिए दोनों साथ रहते थे। छह दिसंबर को सुबह 11.30 बजे चक्रवर्ती दफ्तर से यह रकम लेकर निकला। उसे 42 लाख रुपए का भुगतान एक पार्टी को करना था तथा दो लाख रुपए बैंक में जमा कराने थे। वह शाम तक वापस नहीं आया तो गुप्ता ने अकाउंटेंट के सेलफोन पर कॉल किया। वह बंद मिला। इसके बाद उसने अकाउंटेंट के अन्य संपर्कों से बात की, लेकिन उसका पता नहीं चला। तीसरे दिन उसने अकाउंटेंट के खिलाफ पैसे लेकर फरार होने की रिपोर्ट लिखाई। सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि इस मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।