पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपेक्षा से आहत जोगी और वोरा का भूपेश पर हमला

उपेक्षा से आहत जोगी और वोरा का भूपेश पर हमला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरीयनिकाय चुनाव के लिए टिकट की प्रक्रिया शुरू होते ही कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारियों के खिलाफ वरिष्ठ नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। दिल्ली में मंगलवार को हुई चुनाव समिति की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल पर हमला बोल दिया। विवाद बढ़ने पर प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद को हस्तक्षेप करना पड़ा।

बैठक में जोगी ने सवाल खड़े कर दिए कि ब्लाक और जिला कमेटियों ने हमसे दावेदारों के नाम पर कोई सुझाव नहीं मांगे हैं। ऐसे में कैसे चलेगा। जोगी की बातों पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वोरा ने भी हामी भर दी और अपनी नाराजगी जता दी। दोनों नेताओं के गुस्से को ठंडा करने प्रभारी महासचिव बीके हरिप्रसाद ने कहा कि आप सभी वरिष्ठ नेता हैं। आपके बिना टिकट तय नहीं हो सकता। आपकी राय को पूरी तरजीह दी जाएगी।

नगरीय निकाय के लिए गठित चुनाव समिति की बैठक में राज्यसभा सदस्य मोहसिना किदवई इसलिए शामिल नहीं हुई, क्योंकि उन्हें सूचना ही नहीं दी गई थी। किदवई ने अपनी नाराजगी वोरा से जाहिर की थी। वोरा ने बैठक में इस बात को उठाया तो प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा कि सभी सदस्यों को फोन से सूचित किया गया है, लेकिन वे तो फोन ही नहीं उठाती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वरिष्ठ नेताओं से राय लेने के लिए पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए गए थे। प्रभारी महासचिव ने मामले को संभालते हुए प्रत्याशी चयन के लिए प्रदेश को चार जोन में बांटने की बात कही। इसमें हर क्षेत्र के लिए नेताओं को जिम्मेदारी दी गई। वे नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्षों के लिए आई सूची के नामों की छंटनी की जाएगी। इस पर जोगी ने फिर कहा कि टिकट देते समय एक सूची बनाई जाए, जिसमें लिखा जाए कि उसे टिकट किसकी अनुशंसा पर दिया गया। उस प्रत्याशी को जिताने की जिम्मेदारी भी उसी की तय की जाए। जोगी ने विधायकों को उनके क्षेत्र में टिकट बांटने के लिए अधिकृत करने की बात कही तो हरिप्रसाद ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि ऐसा नहीं होगा।

पार्टी के लिए कई लोग निष्ठा से काम कर रहे हैं, उन्हें भी महत्व दिया जाएगा। जिन लोगों के नाम विधायक के लिए आए थे, उन्हें भी मौका दिया जाएगा। बैठक में रात में जोनवार मंथन करने का निर्णय लिया गया। बुधवार को इस पर फिर से चर्चा होगी। इसके बाद रायपुर में नामों की घोषणा की ज