- Hindi News
- जेसीआईरायपुर संस्कार ने डंगनिया स्थित क्रिकेट मैदान में एक दिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया। इस
जेसीआईरायपुर संस्कार ने डंगनिया स्थित क्रिकेट मैदान में एक दिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया। इसमें चार टीमों ने हिस्सा लिया।
सिटी रिपोर्टर रायपुर
जेसीआईरायपुर संस्कार ने डंगनिया स्थित क्रिकेट मैदान में एक दिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया। इसमें चार टीमों ने हिस्सा लिया।
एवेंटर इलेवन, बिरगांव और सोरठिया वनिक युवा मंडल की क्रिकेट टीम के बीच 12-12 ओवर के मैच हुए। फाइनल मैच धन्यवाद क्रिकेट क्लब और जेसीआई रायपुर संस्कार के बीच हुआ। बेहद रोमांचक मुकाबले में संस्कार टीम विजेता रहीं। अंतिम ओवरों में मैच का फैसला हो सका। बेहतरीन खेल के लिए मैन ऑफ मैच का खिताब शिव वर्मा को मिला। टूनार्मेंट में सभी टीमों ने खेल भावना का परि
जेसीआईरायपुर संस्कार ने डंगनिया स्थित क्रिकेट मैदान में एक दिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया। इसमें चार टीमों ने हिस्सा लिया।
एवेंटर इलेवन, बिरगांव और सोरठिया वनिक युवा मंडल की क्रिकेट टीम के बीच 12-12 ओवर के मैच हुए। फाइनल मैच धन्यवाद क्रिकेट क्लब और जेसीआई रायपुर संस्कार के बीच हुआ। बेहद रोमांचक मुकाबले में संस्कार टीम विजेता रहीं। अंतिम ओवरों में मैच का फैसला हो सका। बेहतरीन खेल के लिए मैन ऑफ मैच का खिताब शिव वर्मा को मिला। टूनार्मेंट में सभी टीमों ने खेल भावना का परिचय दिया। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, सचिव बजरंग अग्रवाल, टीम लीडर दुर्गादास लालवानी सहित कई अन्य मौजूद रहे।
क्रिकेट मैच जीतने के बाद खुशी मनाते जेसीआई संस्कार के खिलाड़ी।
फ्रेंडली क्रिकेट टूर्नामेंट में संस्कार टीम ने मारी बाजी