- Hindi News
- बच्चों ने सलाद डेकोरेशन और बुके मेकिंग में दिखाई क्रिएटिविटी
बच्चों ने सलाद डेकोरेशन और बुके मेकिंग में दिखाई क्रिएटिविटी
गेंदा,सेवंती, गुलाब के फूलों से बनी रंगोली ने हर किसी का मन मोहा। नाचता हुआ मोर हो या साधारण अल्पना, हर रंगोली सिर्फ स्कूल कैंपस की खूबसूरती बढ़ाती नजर आई, बल्कि उसके महक ने लोगों को तरोताजा भी महसूस कराया।
कालीबाड़ी रोड स्थित लक्ष्मीनारायण कन्या शाला के ईको क्लब द्वारा मंगलवार को फूलों की रंगोली बनाओ, सलाद सजाओ और गुलदस्ता बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शामिल प्रतिभागियों ने केवल अपना टैलेंट दिखाया, बल्कि सलाद डेकोरेशन में देशप्रेम और कन्या भ्रूण हत्या का संदेश भी दिया। गाजर, मूली, चकुंदर, खीरा का इतनी अच्छी तरह इस्तेमाल किया कि हरी धनिया को हरा घास, गाजर को फूल और खीरा को जोकर बना दिया। वहीं, गुलदस्ता सजाओ प्रतियोगिता में भी तरह-तरह के फूल के साथ शो लीव का भी इस्तेमाल किया। डिफरेंट लुक के लिए आर्टिफिशियल फ्लाॅवर का इस्तेमाल भी किया गया।
येरहे विनर: रंगोलीमें भावना चतुर्वेदी, लीना यादव, काजल साहू। फ्लाॅवर डेकोरेशन में ममता यदु, टिकेशवरी साहू, सुधा तिवारी, माहेनूर अंजुम। सलाद डेकोरेशन में मनीषा कुर्रे, सोनम बघेल, मयूरी कोसले तथा रचना वर्मा विनर रहीं।