पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंजेक्शन का मामला उलझा मरीजों की हिस्ट्री चेक होगी

इंजेक्शन का मामला उलझा मरीजों की हिस्ट्री चेक होगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबेडकर अस्पताल में बेहोशी के अलग-अलग कंपनी के आधा दर्जन घटिया इंजेक्शन सप्लाई का मामला उलझ गया है। इंजेक्शन सप्लाई करने वाली कंपनियों के तकनीकी विशेषज्ञों ने इंजेक्शन को घटिया मानने से इनकार कर दिया। इस बीच बिलासपुर और जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के अफसरों ने भी इंजेक्शन को क्लीन चिट देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। इस उलझन के बीच छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन सीजीएमएससी के एमडी प्रताप सिंह ने अंबेडकर अस्पताल प्रबंधन से उन मरीजों की हिस्ट्री मांगी है, जिन पर इंजेक्शनों का असर नहीं हुआ।

इंजेक्शन की क्वालिटी को लेकर सवाल खड़ा होने के बाद भास्कर ने बिलासपुर और जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के डीन से बेहोशी के इंजेक्शन के बारे जानकारी ली। वहां भी सीजीएमएससी ने उसी इंजेक्शन को सप्लाई किया है, जिसे रायपुर मेडिकल कॉलेज के डाक्टरों ने घटिया करार दिया है। दोनों मेडिकल कॉलेज के डीन ने कहा कि अभी तक इंजेक्शन की गुणवत्ता को लेकर एक भी डाक्टर ने शिकायत नहीं की है। हालांकि इंजेक्शन सप्लाई करने वाली कंपनियों के तकनीकी विशेषज्ञों ने भी मंगलवार को सीजीएमएससी के अफसरों के सामने दो टूक कह दिया कि इंजेक्शन की गुणवत्ता को लेकर किसी भी तरह की शिकायत नहीं है।



इस तरह के विरोधों से अब सीएजीएमएससी के अफसरों के सामने दुविधा पैदा हो गई है कि अब वे क्या करें। हल निकालने के लिए सीजीएमएस ने अंबेडकर अस्पातल प्रबंधन से उन तमाम मरीजों की हिस्ट्री मांगी है जिन्हें इंजेक्शन लगाने के बाद समय से पहले होश गया था।

निर्धारित तापमान नहीं, फिर भी रिपोर्ट ओके

दवाकंपनियों की एक्सपर्ट टीम ने सक्सनाइल कोलिन क्लोराइड इंजेक्शन के बारे में कहा कि इसे सुरक्षित रखने के लिए दो से आठ डिग्री का तापमान होना चाहिए। टीम के सदस्यों ने वेयर हाउस देखने की इच्छा जताई। इस पर सीजीएमएससी के एमडी ने कहा कि वेयर हाउस में इतना कम तापमान पर इंजेक्शन नहीं रखा जा रहा है। निश्चित ही इस पर फाल्ट हो सकता है। एमडी ने यह भी कहा कि हालांकि लैब टेस्ट में इस इंजेक्शन का प्रभाव 97 फीसदी बताया गया है।

क्याहै मामला: अंबेडकरअस्पताल के एनीस्थिसिया विभाग के डॉक्टरों ने बेहोशी के 6 इंजेक्शन को गुणवत्ता हीन बताते हुए पूरा स्टॉक लौटा दिया है। उसके बाद से अस्पताल के मरीजों को बाजार से इंजेक्शन खरीदकर लगाया जा रहा है। इसके बाद सीजीएमएससी ने इंजे