विकलांगों को नया जीवन देगा ऑपरेशन शिविर
रायपुर| वैश्यमहासम्मेलन और नारायण सेवा संस्थान की ओर से 3 जनवरी से 10 जनवरी तक छोकरानाला स्थित अग्रसेन धाम में निशुल्क विकलांग ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेशभर से पहुंचने वाले विकलांगों का ऑपरेशन होगा।
यह जानकारी एक प्रेस वार्ता में वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि शिविर के पहले दिन सुबह 8 बजे से ऑपरेशन के लिए विकलांगों की जांच की जाएगी। इसके बाद 4 जनवरी से 7 जनवरी तक चयनित लोगों का ऑपरेशन किया जाएगा। 7 से 10 दिसंबर तक चिकीत्सकीय सेवा की जाएगी।
शिविर के लिए मौके पर ही पंजीयन करवाया जा सकता है। इसके बाद जांच में ऑपरेशन के लिए योग्य पाए जाने पर देश के नामी सर्जन ऑपरेशन करेंगे। शिविर के शुभारंभ अवसर पर सीएम डॉ.रमन सिंह मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अग्रवाल करेंगे।
शिविर के दौरान रात्रि में भजन संध्या का आयोजन होगा। इस बीच जरूरतमंदों में ट्राइसिकल, कैलिपर, व्हील चेयर आदि का वितरण भी किया जाएगा।