अग्र समागम के लिए बांटी गई जिम्मेदारी
रायपुर | अखिलभारतीय अग्रवाल संगठन की प्रांतीय इकाई की ओर से 20 ओर 21 दिसंबर को निरंजन धर्मशाला में अग्र समागम का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर मंगलवार को संपन्न हुई बैठक में इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अलग-अलग समितियों का गठन कर इसके लिए संगठन के सदस्यों की जिम्मेदारी तय की गई। संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष मूलचंद अग्रवाल, गोपाल कृष्ण भीमसरिया ओर सुनील रामदास ने बताया कि समागम में देशभर के 700 अग्रबंधु शामिल होंगे। इस दौरान समाज के प्रतिभाशाली युवक-युवतियों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही समाज के ज्वलंत मुद्दों पर विमर्श किया जाएगा।