- Hindi News
- त्योहारी सीजन में दो हजार रु. तक महंगा हो सकता है सोना
त्योहारी सीजन में दो हजार रु. तक महंगा हो सकता है सोना
रायपुर /नई दिल्ली |रायपुर मेंभले ही सोना एक सितंबर से अब तक एक हजार रुपए सस्ता हो चुका है, लेकिन आगामी त्योहारों और शादी-ब्याह के सीजन को देखते हुए देश में सोने की मांग बढ़ने के आसार हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में देश का मासिक सोने का आयात मौजूदा स्तर से 50 फीसदी तक बढ़ सकता है। कीमतों में 1,250 रुपए से 2,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक तेजी सकती है। रायपुर में गुरुवार को सोना 250 रुपए सस्ता होकर 27 हजार 150 रुपए प्रति 10 ग्राम बिका। चांदी भी 200 रुपए की नरमी के साथ 41 हजार रुपए किलो बिकी। इंडिया बुलियन और ज्वेलर्स शेष|पेज9
एसोसिएशनके वाइस प्रेसीडेंट पृथ्वीराज कोठारी के मुताबिक आम तौर पर देश में हर महीने औसतन 50-60 टन सोने का आयात होता है। लेकिन त्योहारी सीजन में इसके 70-75 टन तक पहुंचने की संभावना है।
ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी ट्रेड फेडरेशन के डायरेक्टर बच्छराज बामलवा ने कहा कि इस साल त्योहारों के मौके पर गहनों की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 15 से 20 फीसदी तक इजाफा होने की उम्मीद है। लेकिन बढ़ी डिमांड की तुलना में सप्लाई कम रहने पर कीमतों में तेजी सकती है। शॉर्ट टर्म में सोने की कीमतों में 1,250 से 2,000 रुपए तक की तेजी सकती है। दाम 28,500 रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंचने की उम्मीद है।
हालांकि रायपुर में इस माह 1 हजार रु. हुआ सस्ता
विशेषज्ञों का अनुमान