पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दीवार में दबी तिजोरी से निकले कैश और कागजात

दीवार में दबी तिजोरी से निकले कैश और कागजात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | राजनांदगांवके एबीस ग्रुप और उसके 27 ठिकानों पर पर चल रही इनकम टैक्स विभाग की जांच में गुरुवार को नए खुलासे हुए। जांच दलों ने ग्रुप के सहयोगी दामोदरदास मुंदड़ा के यहां दीवार की तिजोरी में छिपा कर रखे 15 लाख रुपए और करीब 6-7 करोड़ रुपए के दस्तावेज जब्त किए। छापे में मिले लाकरों की संख्या भी 7 से अधिक हो गई है। सभी ठिकानों से लगभग 7-8 किलो जेवर जब्त किए गए हैं। जब्त कैश करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए पहुंच गया है। गुरुवार को देर रात घरों से तो जांच समेट ली गई, लेकिन दफ्तरों और फैक्ट्रियों में जांच जारी थी। जांच दल के निशाने पर 19 ठिकाने थे जो बाद में बढ़कर 27 तक पहुंच गए।

ज्वाइंट समिश्नर संजय कुमार ने भास्कर से कहा कि एबिस एक्सपोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, इंडियन एग्रो इंडस्ट्री, एबिस ब्रायलर प्राइवेट लिमिटेड, एबिस हैचरी प्राइवेट लिमिटेड, अजीज पोल्ट्री समेत 15 सिस्टर्स कंसर्न आदि में कल तक जांच जारी रहेगी।