- Hindi News
- थोड़ी बारिश से पिच और मैच, दोनों पर नहीं होगा असर
थोड़ी बारिश से पिच और मैच, दोनों पर नहीं होगा असर
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | रायपुर
चैंपियंसलीग टी-20 के मुख्य दौर के मुकाबले राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में शुक्रवार से शुरू होंगे। मैच के साथ-साथ पिच और मैदान पर बारिश का असर पड़े, इसके लिए गुरुवार रात से ही तीन दर्जन लोगों की टीम स्टेडियम में तैनात हो गई। एक टीम पिच को बारिश से बचाएगी और शेष टीमों की कोशिश होगी कि आउटफील्ड (मैदान) पर कहीं भी पानी भरे। आयोजकों का दावा है कि थोड़ी बारिश हुई तो शुक्रवार के मैच पर यह इतना असर नहीं डाल पाएगी कि मुकाबला रोकना पड़े।
रायपुर को लीग के 8 मुकाबलों की जिम्मेदारी मिली है। 13 से 23 सितंबर तक यहां मुकाबले खेले जाने हैं। इस बीच रायपुर में अच्छी बारिश भी हुई। इसका असर लीग के पहले मैच पर भी पड़ा था। मैच नहीं होने के बाद भी पिच क्यूरेटर सहित 39 मैदान कर्मी यहां डटे रहते हैं। ये सभी मैदान पर रोलिंग, घास कटाई, मैच के बाद पिच हुए गढ्ढ़े को पाटने के अलावा मैच के दौरान ओस को सुखाने का काम करते हैं।
पिच तेज गेंदबाजों की
हर समय कवर तैयार
रायपुरमें अभी बारिश का मौसम है। इस कारण कभी भी बारिश हो सकता है। इसलिए मैदान कर्मियों का एक दल हमेशा कवर के साथ तैयार रहता हे। यदि उसे खाना खाने या अन्य किसी काम के लिए जाना होता है तो वह यह काम दूसरे को देकर जाता है। 39 मैदान कर्मियों में से 7 स्थाई हैं जबकि 32 को मैच के दौरान परसदा गांव से ही एकत्रित किया गया है।
दोघंटे में सूखेगा मैदान
यदिकिसी भी मैच के शुरू होने के दो घंटे पहले बारिश बंद हो जाती है, तो मैच समय से ही शुरू कराया जा सकेगा। आउटफील्ड की ढील ऐसी है कि पूरे ग्राउंड से पानी निकल रहा है। इसके अलावा पिच और आसपास के पूरे 30 यार्ड को ढंकने के लिए 7 कवर्स लाए गए हैं। मैदान सुखाने के लिए ऑस्ट्रेलिया से मंगाए गए सुपर शॉपर कते अलावा नागपुर से भी सुपर शॉपर गया है।
बारिशने दिया चैलेंज
पिचक्यूरेटर शमीम मिर्जा ने कहा कि लीग की जिम्मेदारी पहली बार मिली है। बारिश के मौसम में पिच और मैदान को खेल के लिए तैयार करने के लिए हम दिन-रात लगे हैं। बीसीसीआई के अधिकारी भी मदद कर रहे हैं। मैदान का ड्रेनेज सिस्टम काफी अच्छा है जिससे बारिश का पानी जल्द निकल जाता है।
इसके अलावा मैदान सुखाने के लिए भी हमारे पास पर्याप्त संसाधन हैं।
लीग मैच के छह क्वालिफायर मैच में 63 विकेट में से 47 विके