- Hindi News
- स्टेट बार चुनाव, रायपुर के पांच अधिवक्ता लीड पर
स्टेट बार चुनाव, रायपुर के पांच अधिवक्ता लीड पर
रायपुर | स्टेटबार काउंसिल के चुनाव की मतगणना में रायपुर की पेटिंयां गुरुवार को खुलीं और गिनती शुरू हो गई। शुक्रवार को शाम तक चली मतगणना में बार कौंसिल मेंबर पद के लिए रायपुर से अधिवक्ता केके शुक्ला और फैसल रिजवी का चुना जाना लगभग तय हो गया है और मतगणना में वे टॉप-10 में हैं।
स्टेट बार कौंसिल के लए पूरे प्रदेश से 25 सदस्य चुने जाने हैं। बिलासपुर के अधिवक्ता शैलेंद्र दुबे और कोरबा के रविंद्र पराशर इस सूची में सबसे आगे हैं। काउंसिल के 25 सदस्यों के चयन के लिए वोटों की गिनती पिछले पखवाड़ेभर से चल रही है। बिलासपुर सहित राज्यभर की लगभग 75 फीसदी वोटों की गिनती हो चुकी है। अब तक की गणना में बिलासपुर और कोरबा के उम्मीदवार सबसे आगे चल रहे हैं।
इधर, रायपुर की गिनती शुरू होने के बाद अब यहां के प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो गई हैं।
600 मतों की गिनती के बाद वरिष्ठ अधिवक्ता केके शुक्ला और फैसल रिजवी को अब तक रायपुर से लीड मिली है। रायपुर की 1239 और राजिम-गरियाबंद की करीब 100 वोटों की गिनती होनी है। इसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी। अब तक की स्थिति में स्टेट बार काउंसिल में रायपुर से कम से कम पांच लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है, जबकि हर बार यहां से छह-सात सदस्य चुने ही जाते हैं।
यहांसे 23 प्रत्याशी
25सदस्यों वाली बार काउंसिल के चुनाव के लिए प्रदेशभर से 106 और रायपुर से सर्वाधिक 23 उम्मीदवार थे। रायपुर से ज्यादा उम्मीदवार होने के कारण यहां के मतदाताओं को वोट बंट गया। दूसरी तरफ, बहुत कम प्रत्याशी हैं, जिन्हें रायपुर से बाहर के मतदाताओं का वोट मिलता है। बार काउंसिल का सदस्य बनने के लिए उम्मीदवार को 449 मतों का कोटा पूरा करना होगा। जो उम्मीदवार इस कोटे तक पहुंच जाएगा वह सदस्य चुना जाएगा। जैसे, 106 में से 5 उम्मीदवारों को 449 से अधिक मत मिले तो वे सदस्य घोषित हो जाएंगे। बचे हुए 101 उम्मीदवारों में से सबसे ज्यादा वोट पाने वाले 20 उम्मीदवार ही बार में सदस्य चुने जाएंगे।
वोटों की मेरिट सूची
{शैलेंद्र दुबे, बिलासपुर 319
{रविंद्रपराशर, कोरबा 317
{केकेशुक्ला, रायपुर 182
{फैसलरिजवी, रायपुर 160
{दिलीपछत्रे, रायपुर 78
{आदित्याझा, रायपुर 75
{संजय शर्मा, रायपुर 73
{रामनारायणव्यास, रायपुर 73
{कोषरामसाहू, रायपुर 70
गिनती शुरू