पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामसागरपारा वार्ड के लोगों का नाम जोड़ दिया रामकुंड में

रामसागरपारा वार्ड के लोगों का नाम जोड़ दिया रामकुंड में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर|नगर निगमवार्डों की सीमा का गुपचुप परिसीमन करने का लोग जमकर विरोध कर रहे हैं। रामसागरपारा, समता कॉलोनी और चौबे कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि वार्डों का सीमांकन ठीक ढंग से नहीं किया गया है। इस वजह से मतदाता एक वार्ड से दूसरे वार्ड में शिफ्ट हो गए हैं। समता चेतना मंच के लोगों ने बताया कि राधाकृष्ण मंदिर क्षेत्र समता कॉलोनी के लोगों का नाम बिना किसी सूचना और दावा-आपत्ति के रामसागरपारा वार्ड से हटाकर शहीद चूड़ामणि वार्ड में जोड़ दिया गया है। इसी वार्ड के रासगरबा मैदान के पास रहने वाले लोगों के नाम उसी वार्ड में रखे गए हैं। परिसीमन में भी राधाकृष्ण मंदिर के स्थान पर भीमसेन भवन को जोड़ दिया गया है। इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग से भी की गई है। मंच के अध्यक्ष रमाशंकर पांडे, महासचिव कौशल किशोर, धनराज लड्ढा आदि ने चेतावनी दी कि मतदाता सूची और परिसीमन की विसंगतियों को दूर नहीं किया गया तो वे इस मामले को हाई कोर्ट ले जाएंगे।

इस मामले को लेकर कलेक्टोरेट में प्रदर्शन भी किया जाएगा।