पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों को ऑनलाइन प्रवेश पत्र

छात्रों को ऑनलाइन प्रवेश पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | रविविकी पूरक परीक्षाएं 27 सितंबर से शुरू होंगी। इसके प्रवेश पत्र भी ऑनलाइन मिलेंगे। बीए पार्ट-1, बीएससी पार्ट-1 और 2 और बीसीए पार्ट-1 और 2 के ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि गुरुवार को खत्म हो गई। अधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के बाद बीए, बीएससी बीसीए के छात्रों को उसकी हार्ड कॉपी 20 सितंबर तक संबंधित परीक्षा केंद्रों में जमा करना जरूरी है। बीकॉम सहित अन्य के आवेदन पहले ही भराए जा चुके हैं। परीक्षा के प्रवेश पत्र को लेकर कोई दिक्कत हो, इस वजह से इसे भी ऑनलाइन जारी करने की तैयारी चल रही है। पूरक परीक्षा की समय-सारणी विवि ने पहले ही जारी कर दी है।

इसके तहत परीक्षाएं 27 सितंबर से शुरू होकर 20 अक्टूबर तक होंगी। बताया जा रहा है कि पूरक की इस परीक्षा में करीब 50,000 से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होंगे।