निर्माणाधीन कालोनी के चौकीदार की हत्या
रायपुर | राजधानीसे लगे पिरदा गांव में छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड की निर्माणाधीन कॉलोनी के चौकीदार की गुरुवार की सुबह परिसर में लाश मिली। पुलिस का अनुमान है कि उसके सिर पर धारदार वजनी चीज से वार किया गया। पुलिस ने बताया कि लाभांडी के आगे पिरदा गांव में हाउसिंग बोर्ड की निर्माणाधीन कालोनी में सतना का रईस खान (40) चौकीदार था। वह प|ी और दो बच्चों के साथ वहीं रहता भी था। बुधवार की रात वह गश्त में निकला। सुबह 6 बजे प|ी ने लाश देखी।
उसने पुलिस को बताया कि रात एक बजे उसने पति की सीटी की आवाज भी सुनी थी। फिलहाल पुलिस को भवन निर्माण सामग्री के चोरों पर शक है।