पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मां जैसी हूं, भरोसा करो...कहकर 50 लोगों को ठगा

मां जैसी हूं, भरोसा करो...कहकर 50 लोगों को ठगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शातिर महिला ठग और दलाल गिरफ्तार, कई थानों में रिपोर्ट, राजधानी में सबसे ज्यादा शिकार

बेरोजगारयुवाओं को पुलिस और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में एक सप्ताह में नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपए ठगने वाली महिला और धोखाधड़ी में उसके एजेंट की भूमिका निभाने वाले युवक को पुलिस ने गुरुवार को माना में गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पूरे राज्य से 50 से ज्यादा लोगों के साथ ठगी की बातें सामने रही हैं। करीब 60 वर्ष की यह महिला ये कहकर युवाओं को झांसे में ले लेती थी कि उनकी मां जैसी है, इसलिए वे भरोसा करें। उसके खिलाफ आधा दर्जन लोगों ने शहर के टिकरापारा, डीडी नगर और पंडरी थाना में मामला दर्ज कराया था, तब से वह फरार थी। टिकरापारा एसआई राजेन्द्र कंवर ने बताया कि गिरफ्तार भूरी देवी यादव और ज्ञानेश बख्शी से पूछताछ में बड़ा गोलमाल सामने सकता है। इस महिला ने सिपाही तथा क्लर्क बनाने के नाम पर बहुत सारी युवतियों को भी ठगा है। अभी दोनों पर अलग-अलग थानों में ठगी के आधा दर्जन से ज्यादा मामले हैं। पुलिस के अनुसार फिंगेश्वर के रहने वाले धीरज शर्मा सहित पांच अन्य लोगों ने 21 अगस्त को टिकरापारा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी कि ज्ञानेश बख्शी ने भूरी देवी का हवाला देकर उन्हें पुलिस और पीडब्ल्यूडी में एक हफ्ते में नौकरी लगाने का झांसा दिया।ज्ञानेश ने धीरज को भूरी देवी से उसके फ्लैट में मिलवाया था। तब महिला ने दावा किया था कि उसका पति पुलिस मुख्यालय में अच्छे पद पर है। वह सात दिन के अंदर एसपी से कहकर नौकरी लगवा देगी। तब धीरज ने खेत बेचकर भूरी देवी को पहली किस्त के रूप में ढाई लाख रुपए, तथा इसके बाद दो किस्तों में करीब सवा दो लाख रुपए और दिए। धीरज को तीन माह बाद भी नौकरी नहीं मिली तो उसने भूरी से संपर्क किया। कुछ दिन टालने के बाद वह सिमरन सिटी का फ्लैट छोड़कर फरार हो गई।

कईमामले सामने आए : पुलिसके अनुसार भूरी देवी ने पुलिस में नौकरी लगाने के लिए फिंगेश्वर के सुयश सोनी से 1.25 लाख रुपए, वहीं की स्वाति तिवारी से एक लाख रुपए लिए। पीडब्ल्यूडी में नौकरी लगाने के लिए राजिम के बंसी साहू से एक लाख रुपए तथा छुरा के नीरज सिन्हा से 75 हजार रुपए लिए।

इसतरह फंसा धीरज : ठगीके शिकार धीरज अन्य युवकों ने बताया कि भूरी देवी कहती थी कि वह उनकी मां जैसी है। वे उनके बेटे हैं, नौकरी लगवाना तो उसका कर्तव्य ह