पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरटीओ दफ्तर में देर से पहुंचने वाले चार क्लर्क सस्पेंड

आरटीओ दफ्तर में देर से पहुंचने वाले चार क्लर्क सस्पेंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | आरटीओदफ्तर में देर से पहुंचने वाले चार क्लर्क को अतिरिक्त परिवहन आयुक्त हेमकृष्ण राठौर ने गुरुवार को निलंबित कर दिया है। पिछले दिनों वे औचक निरीक्षण में रावांभाठा आरटीओ दफ्तर पहुंचे थे। इस दौरान चारों क्लर्क दफ्तर नहीं पहुंचे थे। आरटीओ दफ्तर में पदस्थ क्लर्क केके गुप्ता, तुलसी राम ध्रुव, अश्विनी अवधिया और एमवीडी प्रसाद राव को निलंबित करने का आदेश आज जारी किया गया। अफसरों ने बताया कि इन क्लर्कों की और भी शिकायतें थी।

तुलसी राम ध्रुव और अश्विनी अवधिया बिना छुट्‌टी स्वीकृत कराए करीब डेढ़ महीने तक अवकाश पर थे।