- Hindi News
- आधार कार्ड में सबकी जन्म तारीख 1 जनवरी बता दी
आधार कार्ड में सबकी जन्म तारीख 1 जनवरी बता दी
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में गलत आधार कार्ड बनने की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि नारधी, अंवरी, मोतीपुर और चंगोरी में दर्जनभर लोगों के आधार कार्ड में एक ही जन्म तारीख लिखी गई है। सबकी जन्मतिथि 1 जनवरी दर्शाई गई है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की इतनी महत्वपूर्ण योजना में खिलवाड़ किया जा रहा है। इस मामले में गड़बड़ी करने वालों की पहचान कर उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।