- Hindi News
- डीडी सिंह को जीएडी का जिम्मा, शहला वित्त में वापस
डीडी सिंह को जीएडी का जिम्मा, शहला वित्त में वापस
राज्य शासन ने आईएएस अफसर डीडी सिंह को अब जीएडी की भी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें विशेष सचिव सहकारिता और ज्वाइंट सीईओ के साथ-साथ विशेष सचिव जीएडी बनाया गया है। वहीं अब तक जीएडी की जिम्मेदारी देख रही शहला निगार को फिर से वित्त विभाग में वापस भेज दिया गया है। उन्हें विशेष सचिव वित्त विभाग के साथ संचालक बजट का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राज्य शासन ने गुरुवार को इसके आदेश जारी किए।