अधिवेशन में जुटेंगे जैन महासंघ के युवक
रायपुर | अखिलभारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ का 14वां राष्ट्रीय महा अधिवेशन आगामी 20 और 21 सितंबर को कैवल्य धाम में संपन्न होने जा रहा है। इस अधिवेशन में शामिल होने के लिए देशभर से 5 सौ से ज्यादा युवक पहुचेंगे। युवा संघ के चित्रांक चोपड़ा ने बताया कि अधिवेशन में जैन संघ के उत्थान एवं प्रगति के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी। इस दौरान युवकों के लिए प्राचीन और नए जैन साहित्य उपलब्ध रहेंगे।