पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन दिवसीय रायपुर साहित्य महोत्सव आज से

तीन दिवसीय रायपुर साहित्य महोत्सव आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| छत्तीसगढ़की समृद्ध साहित्यिक और सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने के मकसद से नया रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में शुक्रवार से रायपुर साहित्य महोत्सव शुरू हो रहा है। यह 14 दिसंबर तक चलेगा। इसमें सुभाष घई, नादिरा बब्बर, हंसल मेहता, अशोक चक्रधर, निदा फाजली सहित कई नामचीन साहित्यकार शिरकत करेंगे। (पढ़ेंसिटी भास्कर)





महोत्सवमें रोजाना चार मंडपों-गजानन माधव मुक्तिबोध, पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी, मुकुटधर पांडेय और हबीब तनवीर मंडप के पैनलिस्ट के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। एक ही समय में चारों मंडप के पैनलिस्ट अलग-अलग विषयों पर चर्चा करेंगे। यहां ख्यात सूफी गायक कैलाश खेर और रेखा भारद्वाज भी शामिल होने वाले थे, लेकिन हाल ही में हुए नक्सली हमले के कारण इनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।