- Hindi News
- सपने देखो और कोशिश करो, सब संभव है : अनुपम खेर
सपने देखो और कोशिश करो, सब संभव है : अनुपम खेर
राज्यको गौरवान्वित करने की जिद और अपने-अपने ढंग से समाज की सेवा के जज्बे से भरे छत्तीसगढ़ के आठ लोगों को दैनिक भास्कर ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ प्राइड अवाॅर्ड प्रदान किया है। होटल बेबीलॉन में हुए भव्य समारोह में मशहूर फिल्म अभिनेता अनुपम खेर तथा मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह ने सभी आठ लोगों को प्राइड अवाॅर्ड से सम्मानित किया। इस अवसर पर दैनिक भास्कर समूह के चेयरमैन रमेशचंद्र अग्रवाल तथा डायरेक्टर गिरीश अग्रवाल भी मौजूद थे। खचाखच भरे सभागार में जैसे ही प्राइड अवाॅर्ड की घोषणा शुरू हुई, सैकड़ों लोगों के साथ अवाॅर्ड विजेताओं के परिजनों की छाती भी गर्व से चौड़ी हो गई। समारोह के मुख्य अतिथि अनुपम खेर ने इस मौके पर प्राइड अवाॅर्ड विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि सपने हर किसी को देखना चाहिए और उन्हें पूरा करने की जिद भी करनी चाहिए। अनुपम खेर ने भास्कर के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि खबरों के साथ देश की सेवा का जो जज्बा इस अखबार ने दिखाया, कहीं और देखने को नहीं मिला।
समारोह की अध्यक्षता कर रहे मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि आज ही के दिन छत्तीसगढ़ को नया राज्य बने 14 साल पूरे हुए। 11 साल पहले आज ही के दिन मैंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। सुखद संयोग है कि इसी दिन छत्तीसगढ़ के गौरव भी सम्मानित हो रहे हैं। उन्होंने भास्कर की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस अखबार ने समाज को एक नई सोच दी है।
दैनिक भास्कर समूह के चेयरमैन रमेशचंद्र अग्रवाल ने लोगों को बताया कि दैनिक भास्कर समाज की भलाई और लोगों के एकजुट करने में लगा है। शेष|पेज13
उन्होंनेबताया कि भास्कर समूह ने देशभर में पानी बचाओ अभियान चलाया। लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया और देशभर में 15 लाख पेड़ लगाए गए। राष्ट्र की हर विपदा में भास्कर लोगों के साथ खड़ा रहा। कश्मीर के लोगों की मदद के लिए 15 से 18 ट्रक कपड़े और जरूरत की चीजें पहुंचाई गईं। भास्कर ने भोपाल, इंदौर और जयपुर में श्मशान घाट का पुनर्निमाण कराया, जो अब रायपुर में भी होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्राइड अवार्ड की यह शुरुआत है। इसे हर साल आयोजित किया जाएगा। समारोह में दैनिक भास्कर समूह के डायरेक्टर गिरीश अग्रवाल भी मौजूद थे।
दैनिक भास्कर प्राइड अवाॅर्ड समारोह गुरुवार को रायपुर के होटल बेबीलॉन में आयोजित किया गया। इस मौके पर विजेता (बाएं से)