मुंबई से खूबसूरत रायपुर, िफर आएंगे...
दैनिकभास्कर ने कॉन्टेस्ट के तहत लोगों से एक सवाल पूछा था, जिसका सही जवाब देने वाले पाठकों को पीके की टीम के साथ पीवीआर में थ्री इडियट देखने का मौका मिला। इस बीच आमिर ने पहुंचकर उन्हें सरप्राइज किया। उनके साथ राजकुमार हिरानी, अनुष्का शर्मा और अभिजात जोशी और विधु विनोद चोपड़ा भी थे। आमिर ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकारा और फिल्म पीके देखने की अपील की। सबने उनसे फिल्म के बारे में सवाल करने चाहे उन्होंने कहा सारे राज से पर्दा 19 नवंबर को उठेगा। मूवी के बाद रायपुरियंस को पीके का ट्रेलर दिखाया गया।
इस दौरान दिखाए गए पीके के सॉन्ग छोकरो... पर सबने डांस भी किया।
फैनको दिया बेस्ट बर्थडे गिफ्ट:
आमिरजब दर्शकों से मिल रहे थे, तब किसी व्यक्ति ने उनसे कहा कि आज मेरा बर्थ डे है। फिर क्या आमिर ने उस शख्स के साथ फोटो खिंचवाई और बर्थ डे विश किया। उन्होंने पीपली लाइव के बारे में बात करते हुए ये भी कहा कि यहां के कलाकार कमाल का काम करते हैं।
अगलेसाल नहीं आएगा सत्यमेव जयते
आमिरने कहा 5 साल से सत्यमेव जयते के लिए काम करते करते मैं और मेरी टीम जज्बाती तौर पर थक गए हैं। 2015 में सत्यमेव जयते नहीं आएगा। अब यह 2016 में आएगा।
क्रिकेटर बेस्ट है या एक्टर इस सवाल पर अनुष्का ने हंसते हुए कहा कि आज उन्होंने सेंचुरी मारी है, आज तो वो ही बेस्ट हैं।
यूट्यूब स्कैंडल फेस करना जानती हूं: कुछदिनों पहले हुए अनुष्का के यू ट्यूब स्कैंडल, दीपिका, सोनाक्षी और करीना जैसे कलाकारों के सोशल नेटवर्किंग पर लीक हुए वीडियो के बारे में अनुष्का ने कहा कि जो वीडियो पोस्ट कर रहे हैं, मैं उसे रोक तो नहीं सकती। इसलिए मैंने उसी प्लेटफॉर्म पर लोगों को जवाब दिया। मुझे इस तरह के स्कैंडल से फर्क नहीं पड़ता। क्रिकेट जोक में अनुष्का की एंट्री के बारे में उन्होंने कहा कि अगर आप वो जोक एंजॉय करते हैं, तो मैं भी एंजॉय करती हूं
सेफ्टीके लिए रखती थी पैपर स्प्रे, आप भीरखें: हालही में दिल्ली के कैब में हुए रेप केस पर अनुष्का ने कहा कि अपनी सुरक्षा का हमें खुद ख्याल रखना होगा। जब मैं कॉलेज में थी, तब पैपर स्प्रे रखती थी।
खूबसूरती के लिए एक्सपेरिमेंट जरूरी
अनुष्काने कहा कि भगवान ने लोगों को जैसे बनाया है, उसकी रिस्पेक्ट करनी चाहिए। लेकिन अगर कोई खूबसूरती के लिए सर्जरी या कुछ और एक्सपेरिमेंट करता है तो उ