निगम चुनाव 2014
कांग्रेस की आधी रात जारी सूची में 19 पार्षदों के टिकट कटे, युवकों का हंगामा-तोड़फोड़
सूची में 58 युवा और नए चेहरे, भूपेश और सहयोगियों की चली, जोगी गुट दरकिनार
शहर सरकार
टिकटवितरण को लेकर लगातार हंगामे के बीच कांग्रेस ने रविवार को आधी रात राजधानी के 70 वार्डों के उम्मीदवारों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी। पार्टी ने आरक्षण तथा अन्य कारणों से 19 पार्षदों के टिकट काट दिए हैं। नौ पार्षदों को रिपीट किया गया है। दो-तीन जगह मौजूदा पार्षदों की प|ी को टिकट दिया गया तो 58 नए चेहरों पर दांव लगाया गया है। कुछ दिग्गज पार्षद ऐसे थे जिनके टिकट आखिरी वक्त पर काटे गए। उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद टिकट कटने से नाराज लोगों ने आधी रात कांग्रेस भवन में तोड़फोड़ तथा हंगामा किया।
पहले चरण के नामांकन पत्र दाखिल करने का सोमवार को अंतिम दिन है। कांग्रेस ने उससे ठीक एक दिन पहले उम्मीदवारी घोषित की। कल रात तक माना जा रहा था कि कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची रविवार को दोपहर तक जारी हो जाएगी, लेकिन सहमति नहीं बनने तथा कुछ वार्डों में भारी माथापच्ची के कारण सूची फाइनल करते-करते रात हो गई। सूची जारी होने की उम्मीद से कांग्रेस भवन में सुबह से देर रात तक नेताओं और कार्यकर्ताओं का मजमा लगा रहा। कई लोग कांग्रेस भवन और आसपास ही अपने नामांकन फार्म भरते देखे गए।
उम्मीदवार के नाम तय करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी आला नेता रविवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कांग्रेस भवन के बजाय राजकुमार कालेज में इकट्ठा हुए। वहां नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव के आवास में बैठक शुरू हुई जो बिना रुके शाम साढ़े 7 बजे तक चलती रही। इस दौरान करीब दो घंटे में नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई। दोपहर करीब ढाई बजे से रायपुर के पार्षद प्रत्याशियों की सूची पर मंथन शुरू हुआ। यह रात करीब पौने 8 बजे फाइनल की जा सकी।
गोपनीयजगह बनी सूची
पार्षदउम्मीदवारों की सूची शाम तक फाइनल होने के बाद होने के बाद रायपुर शहर अध्यक्ष सूची लेकर गायब हो गए। इस दौरान उन्होंने अपना मोबाइल भी बंद कर दिया। कार्यकर्ता उन्हें ढूंढते रहे, लेकिन वे कहीं नहीं मिले। इस बीच उनके कार्यालय और कांग्रेस भवन वाले दफ्तर में लोगों की भीड़ बढ़ गई।
लोग यही जानने की कोशिश करते रहे कि किसका टिकट कटा और किसे मिला। मा