- Hindi News
- बवाल से बचने छोड़ा कांग्रेस भवन, आरकेसी में बनाई लिस्ट
बवाल से बचने छोड़ा कांग्रेस भवन, आरकेसी में बनाई लिस्ट
प्रदेशकांग्रेस ने टिकट वितरण को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच विवाद और विरोध के कारण चुनाव समिति की बैठक की जगह बदल दी। रविवार को राजकुमार कालेज में नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव के निवास पर बैठक हुई। यही नहीं जिला चयन समितियों की बैठक भी अलग-अलग जगह की गई।
कांग्रेस भवन में शुक्रवार की रात जोगी और बघेल समर्थकों के बीच गालीगलौज और धक्कामुक्की हुई थी। बताते हैं कि अप्रिय स्थिति पैदा हो, इसलिए कांग्रेस नेताओं ने एहतियातन ऐसा किया।
कांग्रेस भवन में हंगामे के कारण पार्टी ने बैठक की जगह बदल दी। भीड़ से बचने के लिए शनिवार को रायपुर नगर निगमों के पार्षदों की टिकट पर मंथन महापौर किरणमयी नायक के निवास में किया गया। वहीं प्रदेश चुनाव समिति की बैठक आरकेसी में की गई। हालांकि कांग्रेस भवन में मौजूद कार्यकर्ताओं को शाम तक इसकी भनक नहीं लगी थी। कुछ लोग शंकरनगर में बैठक होने की बात कह रहे थे तो कुछ भूपेश बघेल के निवास पर। शाम को जब नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्षों की सूची जारी की गई तो कार्यकर्ताओं को इसका पता चला।
मंतूराम कांड रिपीट हो, इसलिए बरती जा रही विशेष सतर्कता
अंतागढ़ विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मंतूराम पवार के नाम वापस लेने से सीख लेते हुए कांग्रेस ने नगरीय निकायों में डमी प्रत्याशी पर विशेष ध्यान देने के निर्देश जारी किए हैं। सभी जिलाध्यक्षों से कहा गया है कि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के नामांकन फार्म में डमी प्रत्याशी के नाम का उल्लेख अवश्य करें। ताकि किसी कारण से यदि प्रत्याशी का नाम रद्द होता है तो डमी प्रत्याशी स्टैंड हो सके। पार्टी नेताओं का कहना है कि किसी भी वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी खड़े नहीं होने की स्थिति भाजपा प्रत्याशी को वाकओवर मिल सकता है। यह कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टी के लिए बेहद खराब स्थिति है, जैसा अंतागढ़ में हुआ था। पार्टी ऐसी स्थिति से बचने के लिए डमी प्रत्याशी का विकल्प पर जोर दे रही है। प्रत्याशियों को अपने विश्वस्त लोगों के नाम डमी प्रत्याशी में देने कहा गया है। पार्टी के जिलाध्यक्षों को इसकी बराबर मानिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
सुरक्षा के लिहाज से उपयुक्त
आरकेसीसुरक्षा की दृष्टि से उपयुक्त है। आरकेसी का कैंपस 100 एकड़ में फैला है, जिसमें चारों ओर बाउंड्रीवाल है। यही नहीं तीनों गेट में सुरक्षाकर्मी तैनात रहत