गोंडवाना में अतिरिक्त कोच
रायपुर | ट्रेनोंमें वेटिंग लिस्ट को देखने हुए रेलवे ने हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच जोड़ने का फैसला लिया है। 15 दिसंबर से यात्रियों को इस ट्रेन में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा अस्थायी रूप से दी जाएगी। बताया गया है कि निजामुद्दीन से आने वाली ट्रेन में 15 से 31 दिसंबर तक कोच जोड़ा जाएगा। इसी तरह रायगढ़ से निजामुद्दीन तक जाने वाली ट्रेन में 17 दिसंबर से 2 जनवरी तक अतिरिक्त कोच जोड़कर रवाना किया जाएगा।